स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका (India Vs South Africa) के बीच 3 टेस्ट मैच की सीरीज शुरु होने में 3 दिन बचे हैं। भारत सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका से भिड़ने को तैयार है। मेहमान टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने को लेकर अपनी राय दी। उन्हें भरोसा है कि किसी भी स्थिति में टीम इंडिया जीत सकती है। पुजारा की फॉर्म पिछले कुछ समय से ज्यादा अच्छी नहीं रही है।

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने इंटरव्य़ू में कहा,'हम जानते हैं कि हमारी टीम से क्या अपेक्षा की जाती है और जब तैयारी की बात आती है, तो हम सभी तैयार हैं और हम जानते हैं कि क्या अपेक्षा है। मुझे लगता है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करने से टीम के आत्मविश्वास में ये बड़ा अंतर आया है कि हम विदेशों में जीत सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा हम किसी भी हालत में जीत सकते हैं। हमारे पास साउथ अफ्रीका में जीतने की काबिलियत है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत ने साउथ अफ्रीका में आज तक सिर्फ तीन टेस्ट मैच जीते हैं। भारतीय टीम अभी तक कोई भी टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका में नहीं जीत पाई है।
Herald