Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SA: टेस्ट टीम मे रोहित शर्मा की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिली जगह!

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सोमवार को मुंबई में ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए। इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाएं पैर की मांसपेशियों की पुरानी चोट उभर आई, साथ ही उनके हाथ में भी चोट लग गई। BCCI ने ऐसा होने पर दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर भारत 'ए' टीम के कप्तान प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) को टीम में जगह दी है। 
Rohit sharma
प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) घरेलू क्रिकेट में जाना पहचाना नाम हैं, जहां उन्होंने 100 फर्स्ट क्लास मैचों में 24 शतक सहित 7011 रन बनाए हैं। इसमें 24 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। वह पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) की अगुवाई में रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली गुजरात टीम के सदस्य रहे हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के चोटिल होने पर उनकी जगह लेने के लिए वैसे तो कई बड़े नाम मौजूद थे, लेकिन अहमदाबाद में जन्मे पांचाल को चुने जाने की वजह उनकी मौजूदा शानदार फॉर्म है। 
India
हाल ही में भारत 'ए' और दक्षिण अफ्रीका 'ए' के बीच तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई, जो कि ड्रॉ रही थी। इसमें प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने इस सीरीज के पहले मैच में तेज और उछाल भरी पिचों पर दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए 96 रनों की आकर्षक पारी खेली थी। हालांकि प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) यहां दुर्भाग्यशाली रहे और मात्र चार रन से शतक बनाने से चूक गए।


Herald