स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली ( Virat Kohli) की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है, जिसकी शुरुआत 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी। सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में 26 दिसंबर से खेला जाना है। लेकिन इस सीरीज से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इसकी कुछ तस्वीरें मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिन्हे आप इस पोस्ट में देख सकेंगे।

मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने ट्विटर पर इन तस्वीरों को शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा, 'रात के बारबेक्यू जैसा कुछ भी नहीं।' इन तस्वीरों में मयंक के अलावा राहुल द्रविड़, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और बैटिंग कोच विक्रम राठौर नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मयंक के टेस्ट सीरीज में राहुल संग ओपनिंग करने की उम्मीद है।
बता दे की मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को कीवी टीम के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) और राहुल के खेलने का फायदा मिला। दोनों खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया था। मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) कानपुर में खेले गए पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन मुंबई में उन्होंने 150 और 62 रन की शानदार पारियां खेली, जिसके लिए उन्हें मैच का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया।
Herald