स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका (India Vs South Africa) के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास इस टेस्ट में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। बता दे की ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में रेस्ट दिया गया था। उनकी जगह ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को विकेटकीपर के तौर पर खिला गया था।

ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने मुंबई में कीवी टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में महत्वपूर्ण फिफ्टी जड़ी थी। लेकिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के प्रदर्शन को देखते हुए उनका पहले टेस्ट में खेला जाना लगभग तय है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अभी टेस्ट में 97 शिकार किए हैं। इसमें 89 कैच और 8 स्टंपिंग है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) धोनी को पीछे छोड़कर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
बता दे की अगर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पहले टेस्ट में 3 शिकार कर लेते हैं, तो वो भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे जल्दी 100 शिकार करने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे। 24 साल के पंत भारत की तरफ से 25 टेस्ट खेल चुके हैं। जानकारी के लिए बता दे की धोनी ने 36 टेस्ट मैचों में 100 शिकार किए थे। अगर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सेंचुरियन में लैंडमार्क तक पहुंचने में सफल रहते हैं, तो वो धोनी ने 10 टेस्ट मैच पहले ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
Herald