स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन 60 रनों की शानदार पारी खेली, उनकी यह पारी और भी लंबी हो सकती थी अगर वह जिस तरह से आउट दिए गए, वह नहीं हुआ होता। मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के आउट होने के फैसले को लेकर फैन्स में काफी गुस्सा है।
How on earth was it hitting and not umpires call?????????? #INDvsSA dubious decision #DRS @BCCI @OfficialCSA pic.twitter.com/JpDNGEXk51
— mark rufus (@markrufus007) December 26, 2021
जानकारी के लिए बता दे की मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) 123 गेंद पर 60 रन बनाकर लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) की गेंद पर LBW आउट हुए, ऑन-फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखाया गया कि गेंद लेग स्टंप पर लगकर निकलती और इस तरह से मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को आउट दिया गया। ट्विटर पर इसको लेकर हंगामा सा मच गया। मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) खुद इस फैसले से बिल्कुल खुश नजर नहीं आए।
How come this ball went to stumps!!!#Shame #balltracking #drs #INDvsSA https://t.co/ENV64v791g
— चौबेजी उवाच्🇮🇳 (@mayank_tweets_) December 26, 2021
बता दे की इस तरह से भारत ने 117 रनों पर अपना पहला विकेट गंवाया। राहुल और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal)ने मिलकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी थी। फैन्स का मानना है कि इस डीआरएस पर अंपायर्स कॉल फैसला आना चाहिए था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और दक्षिण अफ्रीका को आखिरकार मैच का पहला विकेट नसीब हुआ।
Herald