Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs SA: टेस्ट सीरीज से पहले अफ्रीका को लगा झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के खिलाफ होने वाले 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को तगड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉटर्ज (Anrich Nortje) चोट के कारण 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ​क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मेजबान बोर्ड ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि एनरिक नॉटर्ज (Anrich Nortje) की जगह किसे टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 
Anrich Nortje
आपकी जानकारी के लिए बता दे की एनरिक नॉटर्ज (Anrich Nortje) लगातार चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। दुर्भाग्य से वह टेस्ट मैच में गेंदबाजी के लिए पर्याप्त रूप से उबरने में सफल नहीं रहे। वह चोट से उबरने के लिए विशेषज्ञों से सलाह ले रहे है। अभी उनकी जगह किसी और को टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa) के पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। एनरिक नॉटर्ज (Anrich Nortje) की गैर मौजूदगी से दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण को गहरा धक्का लगा है। उनके बाहर होने के बाद अब कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) और लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। बता दे की एनरिक नॉटर्ज (Anrich Nortje) आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेले थे। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने मेगा-नीलामी से पहले उन्हें रिटेन करने का फैसला किया था


Herald