स्पोर्ट्स डेस्क. भारत को इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए मिडल ऑर्डर बैट्समैन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को उनके खराब फॉर्म के बावजूद टीम में शामिल किया गया है। खराब फॉर्म के कारण रहाणे से उपकप्तानी भी वापस ले ली गई है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा लिटमस टेस्ट की तरह होगा।
बता दे की इस बीच दोनों क्रिकेटरों ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने सोशल मीडिया पर कुछ VIDEO पोस्ट किए हैं, जिसमें नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दे की अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। अभ्यास के दौरान वह तेज गेंदों का भी सामना कर रहे हैं ताकि दक्षिण अफ्रीका में पेस और उछाल वाली गेंदों पर रन बना सके।
Herald