Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2022: इस टीम से जुड़े ब्रायन लारा-डेल स्टेन, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) को IPL 2022 से पहले गुरुवार को अपने सहयोगी स्टाफ में शामिल किया। IPL के दौरान अमूमन कमेंट्री करने वाले ब्रायन लारा (Brian Lara) सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)के कोचिंग विभाग में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्हें रणनीतिक सलाहकार और बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। टीम ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की।
SRH
      
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) सहित कई अन्य आईपीएल टीमों की तरफ से खेल चुके डेल स्टेन (Dale Steyn) को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस साल के शुरू में संन्यास लेने की घोषणा की थी। श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) स्पिन गेंदबाजी कोच बने रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी (Tom Moody) की मुख्य कोच के रूप में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के ही ट्रेवर बेलिस ने 2021 सीजन के बाद मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था। टॉम मूडी (Tom Moody)पिछले सीजन में सनराइजर्स के क्रिकेट निदेशक थे। 
   
बता दे की भारत के पूर्व बल्लेबाज हेमांग बदानी (Hemang Badani) को फील्डिंग कोच बनाया गया है, जबकि RCB के मुख्य कोच रहे साइमन कैटिच (Simon Katich) को सहायक कोच नियुक्त किया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने फरवरी में होने वाली मेगा नीलामी से पहले 3 खिलाड़ियों कप्तान केन विलियमसन, उमरान मलिक (Umran Malik) और अब्दुल समद (Abdul Samad) को रिटेन कर रखा है। सनराइजर्स की टीम आईपीएल 2021 में अंतिम स्थान पर रही थी।


Herald