स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन शेड्यूल को अंतिम रूप दे दिया गया है। IPL 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अब 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। इससे पहले, ऐसी खबरें आई थी कि IPL की मेगा नीलामी का आयोजन 7 और 8 फरवरी को करेगा। लेकिन अब लेकिन क्रिकबज ने IPL अधिकारियों के हवाले से कन्फर्म किया है कि प्रत्येक फ्रेंचाइजी को तारीखों की जानकारी दी गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की गुरुवार सुबह बैठक के दौरान, BCCI अधिकारियों ने इस बात पर भी जोर दिया इंटरनेशनल मैचों के साथ टकराव होने के बावजूद नीलामी होगी। नीलामी के दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज होगी।

बता दे की बोर्ड ने फ्रेंचाइजी को आश्वासन दिया कि मैच का नीलामी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और दोनों तय कार्यक्रम के अनुसार चलेंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच 12 फरवरी को कोलकाता में होना है और इसी दिन आईपीएल 2022 नीलामी की पहली दिन है
Herald