Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडिया के वर्ल्ड कप विनिंग कोच गैरी कर्स्टन की IPL 2022 में होगी एंट्री!

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कोच गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) आईपीएल 2022 में वापसी करने के लिए तैयार है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) को IPL में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का हेड कोच बनाया जा सकता है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) भी अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के सपोर्ट स्टाफ में शामिल हो सकते हैं। 
Sa
गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) दुनिया के सबसे प्रभावशाली कोचों में से एक रहे हैं। उन्हें एक बार फिर से आईपीएल फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने की पूरी संभावना है। साउथ अफ्रीका का यह दिग्गज बल्लेबाज, इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) का हेड कोच रह चुके हैं।
 रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे की भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) अहमदाबाद टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बनने की दौड़ में हैं और ऐसा माना जा रहा है कि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) भी उनके साथ हो सकते हैं। ये दोनों RCB फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं।


Herald