स्पोर्ट्स डेस्क। BCCI ने अमेरिकी कंपनी CVC कैपिटल की नई IPL फ्रेंचाइजी अहमदाबाद का स्वामित्व प्राप्त करने को लेकर चल रहे विवाद पर उच्चतम के सेवानिवृत्त न्यायाधीश केएस राधाकृष्णन (KS Radhakrishnan) के नेतृत्व वाले 3 सदस्यीय स्वतंत्र बाहरी पैनल से एक रिपोर्ट प्राप्त की है। समझा जाता है कि राधाकृष्णन के पैनल ने लीग में CVC कैपिटल की भागीदारी को मंजूरी दे दी है।

रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे की IPL की गवर्निंग काउंसिल की रविवार को हुई बैठक में पैनल की सीवीसी मुद्दे पर दी गई राय पर चर्चा हुई। BCCI के पदाधिकारी और IPL की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य बेशक इसके फैसले पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन IPL और BCCI के सूत्रों ने खुलासा किया है कि CVC कैपिटल की स्वीकार्यता स्पष्ट है। इस संबंध में जल्द ही एक घोषणा की उम्मीद है।
बता दे की इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि BCCI ने CVC पर राय मांगी थी। पैनल ने अपनी राय दे दी है। राय दिए जाने के बाद पैनल की भागीदारी समाप्त हो गई है। अब यह BCCI पर निर्भर करता है कि वह इसे स्वीकार करे या न करे। इस बीच गवर्निंग काउंसिल के औपचारिक तौर पर यह फैसला किए जाने की जानकारी सामने आई है कि IPL 2022 सीजन के लिए मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी।
Herald