स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने समझाया कि कैसे IPL खेलने और टीम इंडिया के लिए खेलने में बड़ा अंतर है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 5 IPL खिताब जीते हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि IPL खेलने के लिए पूरा सीजन होता है और खिलाड़ी यह सोचकर निश्चिंत हो सकते हैं कि उन्हें कम से कम 13-14 मैच खेलने के लिए मिलेंगे, लेकिन जब आप टीम इंडिया के लिए खेलते हैं तो प्रतिद्वंद्विता काफी ज्यादा होती है, कुछ खराब मैच के चलते आप टीम से बाहर हो सकते हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आगे कहा, 'जब आप IPL खेलते हैं, तो खिलाड़ियों का रोल अलग होता है, जब वह टीम इंडिया के लिए खेलते हैं, तो उनका रोल अलग होता है। लोगों को समझना होगा कि IPL बहुत अच्छा है, लेकिन आप उसके प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान ना दें। जब आप टीम इंडिया के लिए खेलने की बात करते हैं, तो यह ज्यादा जरूरी है।
बता दे की IPL में आपको 16-17 मैच मिलते हैं, और आपको पता होता है कि आप इस टीम से ड्रॉप नहीं होंगे। लेकिन टीम इंडिया में वैसी स्थिति नहीं है। पहली ही गेंद से आपके ऊपर दबाव होता है।उन्होंने आगे कहा यहां आप अलग बैटिंग पोजिशन पर खेलने उतरते हैं। आपको बस तीन मैच मिलते हैं, द्विपक्षीय सीरीज में तीन मैच, ज्यादा से ज्यादा 5 मैच। इसके बाद रोटेशन पॉलिसी होती है, क्योंकि आपको सबको देखना होता है। तो बहुत ऐसे फैक्टर्स हैं, जिन्हें हमें देखना होगा। इसलिए अपने देश के लिए खेलना और उसके लिए रन बनाना अच्छा लगता है।
Herald