स्पोर्ट्स डेस्क IPL 2022 में दो नई फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी. इनमें अहमदाबाद और लखनऊ का नाम शामिल है. लखनऊ टीम ने अपने कोच की तलाश पूरी कर ली है. बताया जा रहा है कि जिंबाब्वे के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज रहे एंडी फ्लावर (Andy Flower) IPL में लखनऊ टीम के कोच बनने जा रहे हैं.

बता दे की एंडी फ्लावर (Andy Flower) ने 2000 में जिंबाब्वे की ओर से भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा था. वे IPL में ही पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के भी असिस्टेंट कोच रह चुके हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ टीम ने कोच के रूप में दिग्गज क्रिकेटर एंडी फ्लावर (Andy Flower) का नाम फाइनल किया है.

हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. बता दे की एंडी फ्लावर (Andy Flower) को बतौर कोच काफी अनुभव है. वे जिंबाब्वे और इंग्लैंड टीम के कोच रह चुके हैं. इसके अलावा PSL में मुल्तान सुल्तान्स और CPL में सेंट लुसिया जूक्स (Lucia Zoos) के कोच की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. IPL में भी वह किंग्स XI पंजाब (वर्तमान में पंजाब किंग्स) के असिस्टेंट की भूमिका में रह चुके हैं.
Herald