Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Merry Christmas 2021: क्रिसमस डे पर धोनी का फोटो हुआ वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क। आज यानि के 25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस डे (Christmas Day) का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया गया। शनिवार को दुनियाभर में क्रिसमस डे (Christmas Day) का त्यौहार सेलिब्रेट किया गया। इस दिन लोग एक दूसरे को गुड विश कर रहे हैं और अपने अपने अंदाज में इस फेस्टिवल को एन्जॉय कर रहे हैं। बहुत से लोग इसे बड़ा दिन के नाम से भी जानते हैं। 
Dhoni
बता दे की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी क्रिसमस डे सेलिब्रेशन कर रहे हैं। सेलिब्रेशन की एक इनसाइड फोटो सामने आई है। धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जो डिनर टेबल का है।
 VIDEO में धोनी (MS Dhoni) की बेटी भी नजर आ रही है। उनके पास क्रिसमस ट्री भी सजा हुआ रखा है। ऐसा लग रहा है कि साक्षी और धोनी (MS Dhoni) ​अपने अंदाज में क्रिसमस मना रहे हैं। खबरों की मानें तो साक्षी और धोनी (MS Dhoni) इन दिनों यूएई में हैं, और नए साल के जश्न का प्लान भी वहीं किया है।


Herald