Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Merry Christmas 2021: सचिन से लेकर आकाश चोपड़ा तक ने क्रिसमस डे पर फैन्स को किया विश, देखें फोटोज

स्पोर्ट्स डेस्क। आज यानि के 25 दिसंबर को क्रिसमस डे (Christmas Day) का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। दुनियाभर में क्रिसमस डे (Christmas Day) का त्यौहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन लोग एक दूसरे को गुड विश कर रहे हैं और अपने अपने अंदाज में इस फेस्टिवल को एन्जॉय कर रहे हैं। क्रिकेट खिलाड़ी भी क्रिसमस डे (Christmas Day) मना रहे हैं और अपने फैन्स को क्रिसमस डे पर उन्हें विश कर रहे हैं। 
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) तक ने फैन्स को क्रिसमस डे पर विश किया है। उनकी सेलिब्रेशन की इनसाइड फोटोज भी सामने आई है। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ट्विटर पर दो फोटो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक फोटो में सांता क्लॉज के पास खड़े हैं जबकि दूसरे में खुद सांता क्लॉज बने हुए है।


 


 

 बता दे की इस दौरान उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'अलग-अलग साल, वही अहसास! सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।' ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने ट्विटर पर लिखा, 'सभी को आराम और खुशी, स्वास्थ्य और खुशी की शुभकामनाएं। दुनिया भर में जश्न मनाने वाले सभी लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं।


Herald