स्पोर्ट्स डेस्क। ODI सीरीज से कप्तानी छिनने के बाद टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पहली बार मीडिया से बात कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्हें ODI टीम की कप्तानी से हटाए जाने के BCCI के फैसले से कोई परेशान नहीं है। उन्होंने कहा, ''सिलेक्शन कमेटी की बैठक से डेढ़ घंटे पहले मुझसे संपर्क किया गया था। यहां चीफ सिलेक्टर ने टेस्ट टीम की चर्चा की और फिर मीटिंग खत्म करने से पहले मुझे बताया गया कि मैं वनडे कप्तान नहीं रहूंगा। मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने यहां रोहित के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि टीम उन्हें टेस्ट सीरीज में बहुत मिस करेगी। विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारत के लिमिटेड ओवरों के कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल पर कहा, ''मैं अपनी जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा ईमानदार रहा हूं।

बता दें कि 8 दिसंबर को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम के ऐलान के साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli) से कप्तानी छीनकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को नया कप्तान बनाए जाने का भी ऐलान हुआ था। इसके बाद से ही BCCI के इस फैसले पर विवाद चल रहा था।
Herald