स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और बाबर आजम (Babar Azam) ने मिलकर टी20 इंटरनैशनल में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दे की इस जोड़ी ने भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा-शिखर धवन और रोहित शर्मा-केएल राहुल की जोड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब अकेले मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और बाबर आजम (Babar Azam) के नाम है, पहले संयुक्त रूप से ये तीनों जोड़ियों पहले नंबर पर थीं। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को खेले गए टी20 इंटरनैशनल सीरीज के आखिरी मैच में मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और बाबर आजम (Babar Azam) ने 5वीं बार पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई।

बता दे की रोहित-धवन और रोहित-राहुल की जोड़ियां चार-चार बार ऐसा कर चुकी हैं। मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) और बाबर आजम (Babar Azam) ने पहले विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी निभाई और पाकिस्तान को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह से पाकिस्तान ने घरेलू टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप कर
Herald