स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और BCCI के बीच सबकुछ ठीक-ठाक नहीं नजर आ रहा है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होने से एक दिन पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जो बातें कहीं, ज्यादातर बातें BCCI के दावे से एकदम उलट थीं। कप्तानी विवाद को लेकर विराट ने पहली बार चुप्पी तोड़ी और इसके साथ ही BCCI की भी पोल खुलती नजर आई।
All buckled up ✌🏻
— BCCI (@BCCI) December 16, 2021
South Africa bound ✈️🇿🇦#TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/fCzyLzIW0s
BCCI के ट्विटर हैंडल से दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुए खिलाड़ियों की फोटो शेयर की गई है और इसमें विराट कोहली (Virat Kohli) नहीं दिख रहे हैं, जिसके चलते फैन्स भड़क उठे हैं। फैन्स ने कहा कि जानबूझकर BCCI ने विराट की फोटो शेयर नहीं की। गुरुवार तड़के विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली भारतीय टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई। इस दौरान क्रिकेटरों की फैमिली भी उनके साथ नजर आई।
All buckled up ✌🏻
— BCCI (@BCCI) December 16, 2021
South Africa bound ✈️🇿🇦#TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/fCzyLzIW0s
विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका (Vamika) के साथ टीम बस से ही एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद BCCI ने एक फोटो शेयर की, जिसमें टीम के डिपार्चर का जिक्र था। इन तस्वीरों में जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर मोहम्मद सिराज और मयंक अग्रवाल दिखे, लेकिन विराट की एक भी फोटो यहां शेयर नहीं की गई।
Herald