अगर आप कई सालों से किसी भी एक प्रोफेशन से जुड़े होते हैं, आपको उससे लगाव हो जाता हैं और वो आपके जीवन का हिस्सा हो जाता हैं और फिर वो एक दिन आता हैं, जब आपको इससे जुदा होना पड़ता हैं, तो आपको इसका दर्द होता हैं और अगर वो फील्ड आपका पेशन हो तो और भी ज्यादा दर्द होता हैं।
16 साल तक न्यूजीलैंड क्रिकेट और अपने देश की सेवा करने के बाद स्टार और दिग्गज क्रिकेटर रॉस टेलर ने अपने संन्यास की घोषणा की है। टेलर ने अपनी 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

टेलर बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीरीज और ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद एक दिवसीय क्रिकेट के बाद अब टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे।
टेलर इसकी घोषणा अपने ट्विटर पर एक नोट के साथ कि और कहा कि "मैं आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। मैं बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ छह एकदिवसीय मैचों के बाद संन्यास लूंगा। पिछले 17 वर्षों से आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।'

टेलर का रिकॉर्ड-
टेलर अब तक 110 टेस्ट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके है। वह टीम के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले और टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखने वाले बल्लेबाज हैं। टेलर ने 110 टेस्ट में 44.87 की औसत से 7584 रन बनाए हैं। इसमें 19 शतक और 35 अर्द्धशतक शामिल हैं।
भारत के खिलाफ इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी फाइनल) में टेलर ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की मदद से जीत पर मुहर लगाई। वनडे और टी20 इंटरनेशनल टेलर के पास भी शानदार अनुभव है। उन्होंने 233 वनडे में 48.20 की औसत से 8581 रन बनाए हैं। इसमें 21 शतक और 51 अर्द्धशतक शामिल हैं। तो, 102 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टेलर के नाम 7 अर्द्धशतक के साथ 1909 रन हैं। इस कैटेगरी में उनका औसत 26.15 है
Herald