भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़े गर्व की बात हैं और जिस खिलाड़ी की वजह से इस गर्व का मौका मिला हैं उसके फैंस को बहुत ही खुशी होगी, दोस्तो बहुत ही जल्द ICC खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आजोजित करने वाला हैं, जिसमें साल में अच्छे प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।

आपको बता दे कि भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ियों में से चार के लिए नामित किया।
चेन्नई के 35 वर्षीय गेंदबाज ने इस साल आठ मैचों में 16.23 की औसत से 52 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने 28.08 की औसत से 337 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है।

अश्विन के अलावा इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को नामांकित किया गया हैं। इसके विजेता की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। I
CC ने कहा है कि अश्विन जैसे मैच विनर ने 2021 में दुनिया के सबसे महान स्पिन गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 129 गेंदों में 29 रनों की औसत से श्रृंखला समाप्त करने में मदद की।
फिलहाल अश्विन भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रिका के खिलाफ खेल रहे हैं और हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका शानदार प्रदर्शन था।
Herald