क्रिकेट का नाम सुनते हैं ना केवल इंग्लैंड बल्कि जहां-जहां इस खेल के चर्चे हैं और खेला जाता हैं और जो इनके प्रशसंक हैं उनके चेहरों पर खुशी कि मुस्कान छा जाती हैँ। खासकर भारत में क्रिकेट के करोड़ो फेन मिल जाएंगे। क्रिकेट का इजात इंग्लैंड में हुआ था और वहां का राष्ट्रीय खेल हैँ। क्रिकेट सबसे पहले टेस्ट प्रारूप में शुरू हुआ था और यह इसका सबसे पुराना और कठिन प्रारूप हैं। कहा जाता है कि टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए असली परीक्षा है। इस तरह के क्रिकेट की शुरुआत 1877 में हुई थी।
लेकिन साल सदिया जाती रही और क्रिकेट में कई बदलाव होते गए, आज हम क्रिकेट अन्य प्रारूप जैसे वनडे, टी-20, टी-10 प्रारूप देखते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट का एक अलग आनंद हैँ। टेस्ट क्रिकेट में अब तक खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया है।
टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल होता है, लेकिन ब्रायन लारा ने क्रिकेट के इस रूप में 400 व्यक्तिगत रन बनाए हैं। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने नाम एक कीर्तिमान स्थापित किया है।
यह प्रारूप हैं ही ऐसा कि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अक्सर सस्ते में आउट कर दिया जाता है। इस लेख में हम तीन खिलाड़ियों का जिक्र करेंगे जो एक टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा बार आउट हुए हैं।

3. स्टुअर्ट ब्रॉड, इंग्लैंड (97) -
इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में कई गेंदबाजी रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने गेंदबाजी सहित बल्लेबाजी में भी एक रिकार्ड कामय किया हैं। ब्रॉड ने अब तक इंग्लैंड के लिए 150 टेस्ट खेले हैं और 220 पारियों में 97 बार 10 से कम रन पर आउट हुए हैं।

2. कर्टनी वॉल्श, वेस्टइंडीज (99)
वेस्ट इंडीज के एक जमाने के स्टार गेंदबाज कर्टनी वॉल्श ने अपने करियर के दौरान विरोधी टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार और स्विंग से मात दी है, लेकिन अपने करियर में खेले गए 132 टेस्ट मैचों की 185 पारियों में से वह 99 बार 10 से कम रन पर आउट हुए हैँ।
1. जेम्स एंडरसन, इंग्लैंड (100) -
इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाजों का जिक्र जब कभी भी भविष्य में होगा तो जेम्स एंडरसन का नाम सुनहरे अक्षरों मे लिखा जाएगा। टेस्ट क्रिकेट में जिस मुकाम पर वह पहुंचे है, वहां कोई दूसरा गेंदबाज नहीं पहुंच पाया है। वह अब तक 167 मैचों की 235 पारियों में 10 रन से कम पर 100 बार आउट हो चुके हैं।
Herald