वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप चल रहा हैं दोस्तो जहां कल भारतीय बैडिमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का वो सपना टूट गया जिसके लिए वो कई सालों से मैहनत कर रहे थे। फाइनल में श्रीकांत सिंगापुर का मुकाबला सिंगापुर का लोह कीन येव था, जिसमें उन्हें 21-15, 22-20 से हार झेलनी पड़ी और सिल्वर मेडल से ही होना पड़ा खुश।

किदांबी श्रीकांत और का लोह कीन येव बीच हुआ मुकाबला कुल 43 मिनट तक चला। भले श्रीकांत हार गए हैं और लेकिन वो पहले ऐसे पुरुष एथलीट बने जिनको रजत पदक मिला। किदांबी श्रीकांत ने अच्छी शुरुआत की और इंटरवल तक 11-7 की बढ़त ले ली, लेकिन ब्रेक के बाद उनकी लय बिगड़ गई। दूसर हॉफ में श्रीकांत ने कुछ गलतियां भी की जिसके कारण लो कीन येव को 18-14 की बढ़त मिली ।

सिंगापुर के इस खिलाड़ी ने पहला गेम सिर्फ 16 मिनट में 21-15 से जीत लिया। श्रीकांत ने दूसरे गेम की शुरुआत में ही 7-5 की बढ़त ले ली, लेकिन फिर उनका खेल बिगड़ गया और लोह कीन येव ने 11-9 की बढ़त बना ली। पिछड़ने के बाद श्रीकांत ने वापसी की और 18-16 की बढ़त बना ली। लेकिन लोह कीन येव ने लगातार चार अंकों के साथ 20-18 की बढ़त ले ली, जिसके बाद श्रीकांत ने मैच को 20-20 पर बराबर करने के लिए दो मैच अंक बचाए, लेकिन श्रीकांत अपनी गति को बनाए नहीं रख सके और अंततः मैच हार गए।
Herald