Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

U19 Asia Cup IND vs BAN: बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुची टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत ने बांग्लादेश (India Vs Bangladesh) को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत शुक्रवार को श्रीलंका के साथ फाइनल में भिड़ेगा। ये 8वीं बार है जब टीम इंडिया की अंडर 19 टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। बता दे की भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 103 रनों से हराया। 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 38.2 ओवर में 140 रनों पर ऑलआउट हो गई।
Ander 19
 बांग्लादेश की तरफ से अरिफुल इस्लाम (Ariful Islam) से सर्वाधिक 42 बनाए। भारत की ओर से राजवर्धन, रवि कुमार, राज बावा और वक्किी ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत से पहले बल्लेबाजी करने को कहा। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इसके बावजूद भारत ने बांग्लादेश के सामने 244 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
बता दे की शकील राशिद (Shakeel Rashid) ने भारत की तरफ से नाबाद 90 रन बनाए और वो टीम इंडिया के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 108 गेंदों पर 90 रन बनाए। उनके अलावा निचले क्रम में राजवर्धन (Rajvardhan) ने सात गेंदों में 16 और विक्की ने 18 गेंदों पर 28 रन की तूफानी पारी खेली


Herald