Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

USA vs IRE: अंपायरिंग टीम का एक मेंबर निकला पॉजिटिव, पहला वनडे कैंसिल

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस दुनियाभर में अपना कहर बरपा रहा है और इसने खेल जगत को भी अपनी चपेट में ​ले लिया है। खेल जगत में क्रिकेट भी कोरोना की चपेट में है। ताजा मामला अमेरिका और आयरलैंड (America Vs Ireland) के बीच खेली जा रही व्हाइट बॉल सीरीज का है, जहां कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। 
Corona
रिपार्ट के अनुसार आपको बता दे की इस सीरीज में अंपायरिंग की टीम का एक मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच रविवार होने वाला पहला ODI मैच रद्द कर दिया गया है। पहला ODI फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम (Central Broward Regional Park Stadium) में खेला जाना था। USA क्रिकेट ने एक बयान में कहा, 'USA क्रिकेट क्रिकेट आयरलैंड और आईसीसी के साथ-साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीरीज के बाकी बचे मैच हो सके।' 
रिपोर्ट के अनुसार बता दे की अमेरिकी कैंप का एक नेट बॉलर भी पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि वह अमेरिकी टीम का हिस्सा नहीं है। ​मेजबान टीम के क्रिकेट बोर्ड ने कहा के अमेरिका और आयरलैंड (America Vs Ireland) के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज के बाकी बचे दो मैच अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेले जाएंगे। ये मैच 28 और 30 दिसंबर को खेले जाएंगे।


Herald