Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हसीब हमीद और वॉर्नर की ऐसी गलती, जो देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी- Video

स्पोर्ट्स डेस्क. एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन वॉर्नर जब 17 रन बनाकर खेल रहे थे, तब बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे, लेकिन रिप्ले में पता चला कि वह नोबॉल थी। इसके बाद पचासा जड़ने के बाद उनको एक और जीवनदान मिला। 
ऑस्ट्रेलिया की पारी का 37वां ओवर था और आखिरी गेंद पर डेविड वॉर्नर (David Warner) रनआउट होते-होते बचे. डेविड वॉर्नर (David Warner) ने शॉट लगाया और गेंद शॉर्ट लेग पर गई, जहां हसीब हमीद (Haseeb Hameed) फील्डिंग कर रहे थे। गेंद हमीद के थोड़ा आगे गिरी, उन्होंने इसे पकड़ा, तब तक डेविड वॉर्नर (David Warner) क्रीज से बाहर निकल चुके थे। 
बता दे की डेविड वॉर्नर (David Warner) क्रीज में वापस लौटना चाहते थे, लेकिन फिसल कर गिर गए। क्रीज के अंदर पहुंचने के लिए डाइव लगाई लेकिन इस दौरान उनका बल्ला हाथ से छूट गया। हमीद ने इसके बाद थ्रो किया, लेकिन गेंद स्टंप्स पर नहीं लगी। किसी तरह डेविड वॉर्नर (David Warner) क्रीज के अंदर पहुंचे और रनआउट होने से बचे।


Herald