स्पोर्ट्स डेस्क. डेविड वॉर्नर (David Warner) सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक मॉर्फ्ड VIDEO शेयर किया। ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी इस पर मजेदार कमेंट किया।

बता दे की डेविड वॉर्नर (David Warner) ने इंस्टाग्राम पर रील टॉलीवुड के एक्टर अल्लू अर्जुन की आने वाली मूवी पुष्पा के एक गाने पर बनाई है। डेविड वॉर्नर (David Warner) ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंजड को 9 विकेट से मात देने के बाद ये मजेदार मॉर्फ्ड VIDEO शेयर किया।
विराट कोहली (Virat Kohli) ने वॉर्नर के मॉर्फ्ड VIDEO पर कमेंट करते हुए लिखा,' दोस्त तुम ठीक तो हो।' इस पर डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कोहली को जवाब दिया, 'मेट थोड़ा सा दर्द है लेकिन मुझे पता है कि आप मेरे दिमाग में हैं, कभी ठीक नही रह सकता।' फैंस को भी डेविड वॉर्नर (David Warner) का ये लुक पसंद आ रहा है और वो इस पर कमेंट कर रहे
Herald