स्पोर्ट्स डेस्क. सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में एक वीडियो काफी तेजी वायरल से हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो महाराष्ट्र में जारी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का है। VIDEO में अंपायर को हाथ की बजाय पैरों से वाइड का इशारा करते हुए देखा जा सकता है। महाराष्ट्र के स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट 'पुरंदर प्रीमियर लीग' में हाल में अंपायरिंग की एक अलग ही स्टाइल देखने को मिली थी जब अंपायर ने वाइड सिग्नल देने के लिए हाथों की बजाय पैरों का इस्तेमाल किया।
What’s your take on this #BillyBowden?#CricketTwitter pic.twitter.com/eqOpO2kqCC
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 13, 2021
अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से VIDEO को शेयर किया है। VIDEO में अंपायर वाइड का सिग्नल देने के लिए अंपायर सिर के बल खड़े हो गया और दोनों टांगों को हवा में फैलाकर वाइड दिया।
अंपायर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से VIDEO को शेयर किया है और साथ ही उन्होंने इसे लेकर इंटरनेशनल अंपायर बिली बॉडेन को टैग करते हुए उनसे राय मांगी है।
Herald