Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड को हराते ही WTC के प्वॉइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया की लंबी छलांग, देखें प्वॉइंट टेबल

स्पोर्ट्स डेस्क. नए कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एशेज सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए ब्रिसबेन में 9 विकेट से जीत दर्ज की। बता दे की मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की पारी 297 रनों पर ही सिमट गई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए केवल 20 रन चाहिए थे। टीम ने यह लक्ष्य एलेक्स कैरी (Alex Carey) का विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Pet

 इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) के प्वॉइंट टेबल में लंबी छलांग लगाई है और वह सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने यहां भारत और पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमों को पछाड़ दिया है। इस प्वॉइंट टेबल में श्रीलंका सबसे ऊपर है, क्योंकि उसका परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। 
Aus
आपकी जानकारी के लिए बता दे की ऑस्ट्रेलिया का भी परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स श्रीलंका के ही बराबर है, लेकिन उसके प्वॉइंट्स कम हैं। भारत के अब भी सबसे ज्यादा 42 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन वह चौथे नंबर पर है। भारत से नीचे वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड हैं, जिनके क्रमश: 12, 14 और 4 प्वॉइंट्स हैं।


Herald