स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23
(CC World Test Championship 2021-23) के पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम का वर्चस्व कायम है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को एक पारी और 14 रनों से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने टॉप पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। वहीं इंग्लैंड की हालत खस्ता होती जा रही है।

बता दे की इंग्लैंड की टीम इस हार के बाद पॉइंट्स टेबल (Points Table) में 7वें पायदान पर फिसल चुकी है। बाकी टीमों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के अलावा श्रीलंका एक और ऐसी टीम है, जिसके खाते में 100 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स हैं। तीसरे पायदान पर 75 पीसीटी के साथ पाकिस्तान है, जबकि भारत 58.33 पीसीटी के साथ चौथे पायदान पर है।
बता दे की टीम की रैंकिंग परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स के हिसाब से तय होगी। जीत के लिए 12 पॉइंट्स, टाई मैच के लिए 6 पॉइंट्स, ड्रॉ मैच के लिए 4 पॉइंट्स और हार के लिए कोई पॉइंट नहीं होगा। जीतने पर 100 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स, टाई पर 50 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स, ड्रॉ पर 33.33 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स और हारने पर 0 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स होगा
Herald