Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब अख्तर की ऑलटाइम प्लेइंग XI: कोहली, ब्रायन लारा OUT, धोनी टीम में लेकिन नहीं बनाया कप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग XI चुनी है। इस लिस्ट में अख्तर ने कुछ चौंकाने वाले फैसले किए हैं। शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) की इस टीम में विराट कोहली (Virat Kohli), ब्रायन लारा, ग्लेन मैकग्रा, मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है। इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने 4 भारतीयों को चुना है, लेकिन कप्तान ऐसे खिलाड़ी को बनाया है, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) की इस टीम में वर्ल्ड कप जिताने वाले दो कप्तान हैं, लेकिन इनमें से उन्होंने किसी को कप्तान नहीं बनाया है।
Akhtar
शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने इन 11 खिलाड़ियों में 4 भारतीय और 4 पाकिस्तानी क्रिकेटरों को शामिल किया है, जबकि दो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं और एक वेस्टइंडीज का। शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) की ऑलटाइम प्लेइंग XI: सचिन तेंदुलकर, गार्डन ग्रीनिच, इंजमाम उल हक, सईद अनवर, एमएस धोनी, एडम गिलक्रिस्ट, युवराज सिंह, शेन वॉर्न (कप्तान), वसीम अकरम, कपिल देव, वकार यूनिस।
Akhtar
शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने तेज गेंदबाज के तौर पर अपनी इस लिस्ट में अकरम, कपिल देव और वकार यूनिस को शामिल किया है। शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने MS धोनी को लिस्ट में रखा तो है, लेकिन ना ही कप्तान के तौर पर ना ही विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर। शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने इस टीम का विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) को चुना है, जबकि MS धोनी को फिनिशर के रोल में ही टीम में जगह दी है। 


Herald