स्पोर्ट्स डेस्क। 13 जनवरी से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले कोरोना ने दस्तक दे दी है। दरअसल, मुंबई और बंगाल के कई खिलाड़ी और टीम स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। मुंबई के ऑलराउंडर व टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dubey) और टीम के वीडियो विश्लेषक का कोविड-19 के लिये किया गया टेस्ट पॉजिटिव मिला है।

बता दे की मालूम हो कि शिवम दुबे (Shivam Dubey) ने अब तक भारत के लिये एक ODI और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को महाराष्ट्र और दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैचों के लिये मुंबई की शुरुआती टीम में शामिल किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दे की बंगाल टीम के 6 खिलाड़ी और एक स्टॉफ मेंबर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अनुस्तूप मजूमदार, सुदीप चटर्जी, काजी जुनैद सैफी, गीत पुरी, प्रदीप्त प्रमाणिक और सुरजित यादव के साथ टीम के साथ सहायक कोच सौराशीष लाहिड़ी के संक्रमित होने की खबर है।
Herald