Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी 2022 को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, जानें

स्पोर्ट्स डेस्क। BCCI ने रणजी ट्रॉफी 2022 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। BCCI सचिव जय शाह (Jay Shah) ने शुक्रवार को कहा कि स्थगित की गई रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) अगले महीने से दो फेज में खेली जाएगी। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया था। समझा जाता है कि 38 टीमों का यह टूर्नामेंट फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा और पहला फेज एक महीने तक चलेगा।
BCCI
आपकी जानकारी के लिए बता दे की पहले इसका आयोजन 13 जनवरी से होना था, लेकिन कोरोना महामारी की तीसरी लहर के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। जय शाह (Jay Shah) ने एक बयान में कहा, 'बोर्ड ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) का आयोजन दो फेज में करने का फैसला किया है। पहले फेज में लीग लेवल के मैच होंगे और नॉकआउट जून में खेले जाएंगे।' उन्होंने कहा, 'मेरी टीम महामारी के कारण स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह के जोखिम से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रही है।' शाह ने कहा कि बीसीसीआई रणजी ट्रॉफी के महत्व को समझती है।
उन्होंने कहा, 'रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) हमारी सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट है जिससे हर साल भारतीय क्रिकेट को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलते हैं। यह जरूरी है कि इस प्रमुख टूर्नामेंट के हितों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएं।' इससे एक दिन पहले बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल (Arun Dhumal)ने कहा था कि बोर्ड इस साल टूर्नामेंट का आयोजन करना चाहता है। IPL भी 27 मार्च से शुरू हो रही है जिसकी वजह से रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) दो फेज में कराई जाएगी।


Herald