Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टॉप-5 में दो इंडियन, बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर भारतीय बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने दोबारा ICC महिला T20I रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और मेग लैनिंग टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. एक और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिसा हीली (Alyssa Healy) रैंकिंग में छठे नंबर पर हैं। ओपनिंग पार्टनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) एक स्थान नीचे खिसककर चौथे स्थान पर आ गई हैं। ऑलराउंडर की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. सोफी डिवाइन और नताली सीवर पहले और दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
Smriti Mandhana
श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू ने छह स्थानों की छलांग लगाकर टॉप-10 में जगह बनाई है. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालीफायर में 55.25 की औसत और 185.71 की स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं. अट्टापट्टू रैंकिंग में आठवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड की बल्लेबाज भी टॉप-10 में शामिल हैं. सोफी डिवाइन (Sophie Devine) पांचवें पर और सूजी बेट्स सातवें स्थान पर हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone) और सारा ग्लेन (Sarah Glenn) पहले और दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की शबनिम इस्माइल (Shabnim Ismail) हैं. भारत की दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट को एक स्थान नीचे खिसकाते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। न्यूजीलैंड की बल्लेबाज भी टॉप-10 में शामिल हैं. सोफी डिवाइन (Sophie Devine) पांचवें पर और सूजी बेट्स (Suzie Bates) सातवें स्थान पर हैं।


Herald