Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका को 9 विकेट से दी शिकस्त, भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता एशिया कप का खिताब

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने U19 Asia Cup का खिताब अपने नाम कर लिया है। बारिश से बाधित हुए खेल में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में 9 विकेट पर 106 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 21.3 ओवर में 104 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। DLS नियम के हिसाब से भारत को 38 ओवर में 102 रनों का लक्ष्य दिया गया था. इस हिसाब से भारत ने 21.3 ओवर में 104 रन बनाकर मैच को जीतने के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।
Ind vs sl
श्रीलंका से मिले 102 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट Harnoor Singh के रूप में गिरा. उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए. हालांकि, इसके बाद Angkrish Raghuvanshi ने 56 और Shaik Rasheed ने 31 रनों की पारी खेलकर भारत को खिताब जिता दिया। 
ओपनर Chamindu Wickramasinghe और Shevon Daniel की जोड़ी सिर्फ 15 रनों पर पवेलियन लौट गई. इसके बाद Anjala Bandara भी सिर्फ 9 रनों पर आउट हो गए। फिर क्या था, भारतीय गेंदबाज श्रीलंकाई टीम पर पूरी तरह से हावी हो गए और उसने नियमति अंतराल पर विकेट गंवाए।


Herald