Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूसुफ पठान ने जड़ा 95 मीटर लंबा SIX, इरफान ने किया भांगडा

स्पोर्ट्स डेस्क। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) 2022 में इंडिया महाराजा टीम का सफर खत्म हो गया। 27 जनवरी को खेले गए आखिरी लीग मैच में इंडिया महाराजा को वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा। 
हाइ स्कोरिंग मैच में पठान ब्रदर्स ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच के दौरान यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) ने ब्रेट ली (Brett Lee) की गेंद पर 95 मीटर लंबा छक्का लगाया, जिसे देखकर इरफान पठान (Irfan Pathan) भांगड़ा करने लगे और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।
कप्तान यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) ने 22 गेंद पर 45 और इरफान पठान (Irfan Pathan) ने 21 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली। इरफान पठान (Irfan Pathan) ने 18 गेंद पर पचासा जड़ा, जो इस टूर्नामेंट का सबसे तेज पचासा भी है। फाइनल मैच अब 29 जनवरी को वर्ल्ड जायंट्स (World Giants) और एशिया लायन्स (Asia Lions) के बीच खेला जाएगा।


Herald