Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ashes 2021-22: इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने फैन के सिर पर दिया ऑटोग्राफ

स्पोर्ट्स डेस्क। एशेज सीरीज का चौथा मैच आज से सिडनी में शुरू हो गया है। पहले दिन मैच में बारिश ने खलल डाला। मैच के दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला। जिसका VIDEO सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच (Jack Leach) से एक फैन ने ऑटोग्रॉफ देने का अनुरोध किया। जैक लीच (Jack Leach) ने जैसे ही ऑटोग्रॉफ देने को आगे बढ़े, फैन ने अपना सिर आगे कर दिया। 
जैक लीच (Jack Leach) ने पेन से उसके सिर में ही ऑटोग्रॉफ दे दिया। इस फैन के सिर पर बाल नहीं थे। सोशल मीडिया में ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये घटना पहले दिन के आखिरी सेशन में घटी। जिस समय ये वाकया हुआ उस समय ऑस्ट्रेलिया 117/3 पर बल्लेबाजी कर रहा था।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस समय दिन का खेल खत्म होने में सिर्फ 2 ओवर बचे थे। जैक लीच (Jack Leach) बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। तभी एक फैन ने उन्हें ऑटोग्रॉफ देने को कहा। जैक लीच (Jack Leach) ने फैन के गंजे सिर पर पैन से ऑटोग्राफ दे दिया। इसके बाद वहां मौजूद फैंस भी काफी जोश में नजर आए और जमकर तालियां बजाई।


Herald