स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन था। मेहमान टीम ने एक समय 36 रन तक ही अपने 4 विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि वो फॉलोऑन भी नहीं टाल पाएगी। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने सही समय पर फॉर्म में आकर इंग्लैंड को कुछ हद तक अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है। जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) के शानदार नाबाद शतक के दम पर इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 258 रन बना लिए हैं।
— Diving Slip (@SlipDiving) January 7, 2022
बता दे की बेहतरीन पारी के लिए दोनों ही खिलाड़ियों की दर्शकों ने खूब पीठ थपथपाई। लेकिन इसी बीच एक दर्शक ने दोनों ही खिलाड़ियों के साथ अभद्र व्यवहार करता दिखा। हालांकि जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने दर्शक पर करारा पलटवार करते हुए उसका मुंह बंद करा दिया। इस पूरे मामले का VIDEO भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह बात तब की है जब तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद दोनों ही बल्लेबाज मैदान से ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे। ड्रेसिंग रूम के करीब बैठे एक दर्शक ने तेज से चिल्लाते हुए इन दोनों खिलाड़ियों पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। दर्शन ने कहा कि बेन स्टोक्स (Ben Stokes) तुम मोटे हो गए, अपना जम्पर निकाल दो जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow), वजन कम करो थोड़ा।
Herald