Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUS Vs SL: T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, इस दिग्गज खिलाड़ी की छुट्टी

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका (Australia Vs Sri Lanka) के खिलाफ फरवरी में होने वाली टी20 सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) और मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को 16 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया है जबकि कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) की भी छुट्टी की दी गई है। ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करनी है। ये मैच 11 से 20 फरवरी के बीच सिडनी, कैनबरा और मेलबर्न में खेले जाएंगे। 

Warnar

जस्टिन लैंगर (Justin Langer) समेत सहयोगी स्टाफ के सदस्य इस दौरान छुट्टियों पर हैं। उनकी गैर मौजूदगी में एंड्रयू मैकडोनाल्ड टीम के मुख्य कोच होंगे। ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जिताने वाले डेविड वॉर्नर (David Warner) और मार्श को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले इन 5 मैचों से बाहर रखा गया है। फिट होकर लौटे तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) भी वापसी कर रहे हैं। 
श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम : एरॉन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एश्टन एगर, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेनरिक्स, जोश इंगलिस, बेन मैकडरमोट, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, एडम जाम्पा।


Herald