स्पोर्ट्स डेस्क। दुनियाभर में जारी कोरोना के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है और अब इसने खेल और खिलाड़ियों को भी अपने चपेट में ले लिया है। सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर अंबाप्रतासिंहजी जडेजा (Ambapratsinhji Jadeja) का मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। वह 69 वर्ष के थे। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) ने इसकी जानकारी दी।

SCA ने एक बयान में कहा, 'सौराष्ट्र क्रिकेट संघ में हर कोई सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर अंबाप्रतासिंहजी जडेजा (Ambapratsinhji Jadeja) के निधन पर शोक में है। उनका कोविड-19 से जूझते हुए आज तड़के वलसाड में निधन हो गया। जामनगर के रहने वाले अंबाप्रतासिंहजी जडेजा (Ambapratsinhji Jadeja) दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज थे। उन्होंने सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए 8 रणजी ट्रॉफी मैच खेले थे। वह गुजरात पुलिस के रिटायर DSP थे।
बता दे की BCCI के पूर्व सचिव निरंजन शाह (Niranjan Shah) ने शोक संदेश में कहा, 'अंबाप्रतासिंहजी जडेजा (Ambapratsinhji Jadeja) एक शानदार खिलाड़ी थे और मेरी उनके साथ क्रिकेट पर कई बार अच्छी बातचीत हुई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।' अंबाप्रतासिंहजी जडेजा (Ambapratsinhji Jadeja) ने 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 100 रन बनाए और 10 विकेट लिए
Herald