स्पोर्ट्स डेस्क. सिराज ने इंस्टाग्राम पर विराट के साथ फोटो शेयर करते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा है और उन्हें अपना 'सुपरहीरो' बताया है। विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने पर उनके करीबी क्रिकेटर मोहम्मद सिराज काफी इमोशनल हो गए हैं। मोहम्मद सिराज के तेजी से आगे लाने का श्रेय विराट कोहली को दिया जाता है. सिराज आईपीएल में विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलते हैं। टी20 और ODI में तो रोहित शर्मा ने कोहली की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल ली है. लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि BCCI टेस्ट में किसको कप्तान नियुक्त करता है।

विराट कोहली ने भले ही तीनों फॉर्मेट और आईपीएल की कप्तानी छोड़ दी हो. लेकिन वह टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलना जारी रखेंगे। टेस्ट कप्तान की रेस में रोहित शर्मा के अलावा केएल राहुल और ऋषभ पंत का नाम है। चोट के कारण बाहर हुए रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैच की ODI सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से पार्ल में होगी।
जसप्रीत बुमराह इस सीरीज के लिए राहुल के डिप्टी होंगे. विराट इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे. वहीं, मोहम्मद सिराज चोटिल होने के बाद तीसरे टेस्ट में नहीं खेले थे. वह ODI सीरीज का भी हिस्सा हैं, लेकिन वह फिट हुए हैं या नहीं इसपर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Herald