Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गणतंत्र दिवस के मौके क्रिस गेल ने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें किया पर्सनल मैसेज

स्पोर्ट्स डेस्क. गेल ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि संदेश में भारत के लोगों के साथ उनके करीबी व्यक्तिगत संबंधों का भी जिक्र था। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने भारत को 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई दी और कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तरफ से एक पर्सनल मैसेज मिला है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए काफी पसंद किए जाते हैं. गेल विश्व के सबसे पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर्स में से एक हैं।
T
42 वर्षीय गेल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेल चुके हैं. हालांकि, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन RCB के लिए खेलते हुए आया. गेल ने RCB के लिए 91 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 154.40 के स्ट्राइक रेट से 3420 रन बनाए हैं. वह विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के बाद RCB के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
T
गेल ने ट्वीट किया, "मैं भारत को उनके 73वें गणतंत्र दिवस पर बधाई देना चाहता हूं. मैं प्रधानमंत्री मोदी के एक व्यक्तिगत संदेश के साथ उठा, जिसमें उनके और भारत के लोगों के साथ मेरे करीबी व्यक्तिगत संबंधों की बात कही गई है. यूनिवर्स बॉस की ओर से बधाई. प्यार। यूनिवर्स बॉस के नाम से फेमस क्रिस गेल को आईपीएल 2021 में आखिरी बार पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए देखा गया था. गेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 142 मैच की141 पारियों में 39.7 की औसत से 4965 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनके बल्ले से छह शतक और 31 अर्धशतक भी निकले हैं।


Herald