स्पोर्ट्स डेस्क. कोहली को 2014-15 में एमएस धोनी के भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी से हटने के बाद टेस्ट टीम की कमान दी गई थी। इस दौरान 68 टेस्ट मैचों में कोहली ने कप्तानी की, जिसमें से उनके नेतृत्व में टीम ने 40 बार जीत हासिल की है। साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरिज में मिली हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी से भी हटने का फैसला किया है। चौंकाने वाले इस फैसले की घोषणा खुद कोहली ने ट्विटर पर की है।

उन्होंने लिखा- “टीम को सही दिशा में ले जाने के लिए 7 साल की हर दिन कड़ी मेहनत की है। मैंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है और वहां कुछ भी नहीं छोड़ा है। हर चीज को किसी न किसी स्तर पर रुकना पड़ता है और मेरे लिए भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में, यह अभी है। कोहली ने ट्वीट कर कहा- हर चीज को किसी न किसी स्तर पर रुकना पड़ता है और मेरे लिए भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में, यह अभी है। यात्रा में कई उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन प्रयास या विश्वास की कमी कभी नहीं रही है।
इसके साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान, टीम ने ऑस्ट्रेलिया में एक यादगार श्रृंखला जीत दर्ज की थी। 33 वर्षीय कोहली ने हाल ही में टी-20 फॉर्मेट से कप्तानी का पद छोड़ दिया था। जिसके बाद में बीसीसीआई ने उन्हें एकदिवसीय कप्तान के पद से भी हटा दिया था। उन्होंने ये चौंकाने वाली घोषणा भारत के दक्षिण अफ्रीका में 1-2 से टेस्ट सीरीज हारने के एक दिन बाद की है। कोहली ने अपनी कप्तानी में भारत को विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाया था।
Herald