Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जानें कितने में हुई डील, राशिद खान, हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल अहमदाबाद के लिए खेलेंगे

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में दो नई टीमें- लखनऊ और अहमदाबाद टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगी। बता दें कि बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले दोनों टीम को अपने 3-3 प्लेयर्स रिटेन करने हैं। खबर है कि मेगा ऑक्शन से पहले अहमदाबाद की टीम ने हार्दिक पांड्या और अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान के बाद अब शुभमन गिल को अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है। 
IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स को मिली बड़ी राहत, इंग्लैंड से UAE पहुंचे सभी खिलाड़ी
ESPNcricinfo की खबर के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या और राशिद खान को बराबर 15-15 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है. जबकि शुभमन को 7 करोड़ मिलेंगे. तीन प्लेयर्स को रिटेन करने पर 15, 11 और 7 करोड़ रुपये ही दिए जा सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया, "वे ईशान किशन को बुरी तरह से चाहते थे लेकिन यह समझा जा सकता है कि ईशान नीलामी में वापस जाने में अधिक इंटरेस्टेड थे और इस बात की अधिक संभावना है कि मुंबई इंडियंस उन्हें प्रीमियम कीमत पर खरीद सकता है। 
बाकी सभी टीमों की तरह अहमदाबाद और लखनऊ को भी 90-90 करोड़ का पर्स दिया गया है. अहमदाबाद ने इसमें से 37 करोड़ खर्च कर दिए हैं और अब उनके पास मेगा ऑक्शन के लिए 53 करोड़ रुपये बचे हैं. बता दें कि हार्दिक पांड्या इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे. वहीं, राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए और शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे थे। CVC कैपिटल पार्टनर्स ने पिछले साल अक्टूबर में अहमदाबाद फ्रेंचाइज को खरीदा था. अहमदाबाद की कोचिंग टीम भी फाइनल हो चुकी है. अहमदाबाद के कोचिंग स्टाफ में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा, साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज विक्रम सोलंकी हैं. सोलंकी अभी इंग्लैंड की सरे टीम के हेड कोच हैं, वह अहमदाबाद के टीम डायरेक्टर होंगे।


Herald