स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की गिनती देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर सेलिब्रिटी के तौर पर होती है। हालांकि क्रिकेट के अलावा कई ऐसे सोर्स हैं जहां से उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। इन्हीं में एक सोर्स है सोशल मीडिया को प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम। जी हां, विराट कोहली (Virat Kohli) को इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए लाखों डॉलर की मिलते हैं।

आपको बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) साल 2021 में हॉपर इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय हैं। हालांकि इस लिस्ट में विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम 19वें स्थान पर है।
हॉपर इंस्टाग्राम रिच लिस्ट के अनुसार आपको बता दे की विराट कोहली (Virat Kohli) इंस्टाग्राम पर प्रत्येक प्रमोशनल पोस्ट के लिए $ 680,000 है, जिसकी रुपये में कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक है। वैसे इस लिस्ट में सबसे पहला नाम स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का है, जो इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए $ 1,604,000 लेते हैं।
Herald