स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली अब टीम इंडिया के टेस्ट टीम में कप्तानी नहीं करेंगे और ऐसा उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा है। इससे पहले विराट ने T-20 की कप्तानी छोड़ी थी और वन-डे से BCCI ने उन्हें कप्तानी से हटाया था। विराट कोहली के ऐसा करने के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट लिखा है। विराट कोहली अब टीम में खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे।

विराट कोहली ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में असफल होने के बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी थी. इसके बाद उन्हें वनडे की कप्तानी से भी उन्हें हटा दिया गया था. सौरव गांगुली ने तब बयान दिया था कि उन्होंने कोहली को टी20 कप्तानी छोड़ने से मना किया था. हालांकि कोहली ने इस बयान का खंडन करते हुए कहा था कि उनसे किसी ने ऐसी कोई बात नहीं की।
* विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा ने क्या कहा
अनुष्का शर्मा ने लिखा, '2014 का वो दिन मुझे याद है जब तुमने मुझसे कहा था कि तुम्हे कप्तान बनाया गया है क्योंकि एमएस धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया. मुझे याद है एमएस, तुम और मैं उस दिन बाद में चैट कर रहे थे और वह मजाक कर रहे थे कि तुम्हारी दाढ़ी कितनी जल्दी ग्रे होने लगेगी. हम सभी को इस पर अच्छी हंसी आई थी. उस दिन के बाद से, मैंने तुम्हारी दाढ़ी को ग्रे होने के अलावा और भी बहुत कुछ देखा है. मैंने विकास होते देखा है. तुम्हे बढ़ते देखा हैऔर हां, मुझे भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में आपके विकास पर और आपके नेतृत्व में टीम की क्या उपलब्धियां हैं, इस पर बहुत गर्व है. लेकिन तुमने अपने भीतर जो विकास हासिल किया है, उस पर मुझे अधिक गर्व है।अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट को विराट के फैंस और अनुष्का के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. बहुत से लोग उन्हें बधाई दे रहे, तो बहुत से लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. अनुष्का शर्मा ने अपने पूरे पोस्ट में विराट कोहली को बेस्ट साथी के रूप में सहारा दिया है।
Herald