Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले लखनऊ ने खरीदा, अब टीम इंडिया में शामिल, जोधपुर के लड़के की अचानक चमकी किस्मत

स्पोर्ट्स डेस्क. अंडर-19 क्रिकेट (2020) और उसके बाद आईपीएल (IPL) से नाम कमाने वाले जोधपुर के लेग स्पिनर बिश्नोई को कुछ दिनों पहले ही आईपीएल की नई टीम लखनऊ ने अपने साथ जोड़ा था। इसके बाद बुधवार को उन्हें एक और बड़ी खुशखबरी मिली. जब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज के लिए भारत (IND vs WI) की ODI और टी20 टीम में शामिल किया गया। भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की किस्मत के तारे चमक गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की ODI और इतने ही मैच की टी20 सीरीज के दौरान बिश्नोई टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं। बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरे पर युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन के विकेट न चटका पाने पर टीम मैनेजमेंट अब नए स्पिनर की ओर रुख करने की सोच रहा है। 
रवि बिश्नोई
बता दें कि कुछ सालों पहले बिश्नोई को राजस्थान अंडर-19 सर्किट के ट्रायल्स में रिजेक्ट कर दिया गया था. हालांकि, इसके बाद वह भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे और साउथ अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को फाइनल तक ले जाने में बड़ी भूमिका निभाई। राजस्थान के जोधपुर में जन्में बिश्नोई को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा आईपीएल ऑक्शन से पहले अपने साथ 4 करोड़ रुपये में जोड़ा है, जोकि उनकी पुरानी आईपीएल सैलरी से दोगुना है. 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें 2 करोड़ में अपने साथ शामिल किया था। 
* T20I टीम
 रोहित शर्मा , केएल राहुल , ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, वाशिंगटन सुंदर, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल।
* बिश्नोई का आईपीएल प्रदर्शन 
21 वर्षीय बिश्नोई ने अब तक 23 आईपीएल मुकाबलों में 6.97 की इकॉनमी और 25.25 की औसत के साथ 24 विकेट चटकाए हैं. बिश्नोई के लिस्ट ए (50 ओवर फॉर्मेट) में 17 मैच में 24 विकेट हैं. टी20 क्रिकेट में वह अब तक 21.65 की औसत से 49 विकेट ले चुके हैं। साल 2020 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में रवि बिश्नोई सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. उन्होंने 6 मैच में कुल 17 विकेट चटकाए थे। वनडे 6, 9 और 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे और उसके बाद ईडन गार्डन्स में तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. वेस्टइंडीज शुक्रवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए टीम की घोषणा करने वाली है


Herald