Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के ऑलराउंडर हफीज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

स्पोर्ट्स डेस्क। साल 2022 के शुरुआत में पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। 41 वर्षीय मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) दाएं हाथ के बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। पाकिस्तान के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले क्रिकेटरों में से एक मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने 2018 में अपने टेस्ट करियर से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।
Mohammad Hafeez
आपकी जानकारी के लिए बता दे की पाकिस्तान के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) का आखिरी टूर्नामेंट 2021 में आयोजित हुए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) था। इसमें सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में वे आखिरी बार उतरे थे। बताते चलें कि 2018 में ही मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच अबु धाबी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
टेस्ट क्रिकेट की बात करें, तो मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने पाकिस्तान टीम के लिए 55 मैच खेले हैं और 10 शतकों की मदद से 3652 रन बनाने बनाए हैं। इसके अलावा मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने इंटरनेशनल टेस्ट में 53 विकेट भी लिए हैं। वनडे करियर पर नजर डालें, तो मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने 218 वनडे में 11 शतकों की मदद से 6614 रन बनाए और 139 विकेट भी चकटाए हैं।


Herald