स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गए हैं। गंभीर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। कोरोना के हल्के लक्ष्ण महसूस होने के बाद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपनी जांच कराई थी और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनके अंदर कोरोना के हल्के लक्षण हैं। गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने साथ ही उन सभी लोगों से कोरोना की जांच कराने को कहा है, जो पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए थे।

बता दे की गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हल्के लक्षण के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। जो भी लोग मेरे सम्पर्क में आए हैं, वह सभी अपना टेस्ट करवा लें और सुरक्षित रहें।'
पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के मेंटर भी हैं। गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह 2007 और 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
Herald