स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2021 (T20 World Cup 2021) के बाद अगले दो सालों के लिए कोच और कप्तान की नई जोड़ी मिली है। कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) की जोड़ी टूट चुकी है, जबकि नई जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के रूप में मिली है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम इंडिया के कप्तान और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) टीम इंडिया के मुख्य कोच 2023 के विश्व कप बने रहेंगे। इसी के लिए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उनका समर्थन किया है।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने बैकस्टेज विद बोरिया शो में बात करते हुए कहा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की तारीफ की। उन्होंने कहा, "रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की जोड़ी शानदार है, दोनों आगामी विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ शॉट देंगे, उन्हें खिलाड़ियों का बहुत समर्थन है। दोनों ने पर्याप्त क्रिकेट खेला है, उतार-चढ़ाव होंगे, लेकिन उम्मीद मत खोइए।" साल 2022 और 2023 में भारत को दो विश्व कप खेलने हैं।
बता दे की साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की टीम को टी20 विश्व कप खेलना है, जबकि भारत में अगले साल वनडे विश्व कप में होना है। इस तरह इस जोड़ी के पास देश को खिताब दिलाने के लिए दो मौके हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को मेगा इवेंट खेलने का काफी अनुभव है। यही कारण है कि हर कोई इस जोड़ी का समर्थन कर रहा है। इसके अलावा चयनकर्ता भी इस जोड़ी को सफल बनाने के लिए बड़े और कड़े निर्णय ले रहे हैं।
Herald