Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जयदेव उनादकट ने शेयर किया इमोनशल मैसेज, कहा- प्लीज मुझे...

स्पोर्ट्स डेस्क। सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने सोमवार को एक ट्वीट किया। ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो पा रही है। बता दे की जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने ट्वीट कर रेड बॉल की फोटो शेयर की। उन्होंने अपना दुख जाहिर करते हुए लिखा डीयर रेड बॉल प्लीज एक मौका और दे दो। जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी नहीं हो पाई।
जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा,' डियर रेड बॉल, मुझे एक और मौका दो। मैं वादा करता हुं कि इस बार अपने प्रदर्शन से गर्व महसूस कराऊंगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat)ने भारत के लिए 1 टेस्ट मैच के अलावा 7 वनडे और 10 टी-20 मैच भी खेले हैं। इसमें उन्होंने22 विकेट लिए हैं। 
 जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेले 89 मैच में 327 विकेट विकेट लिए हैं और लिस्ट ए क्रिकेट में 106 मैच खेलते हुए 149 विकेट झटके हैं। वो सौराष्ट्र की तरफ से खेलते हैं और सौराष्ट्र मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन हैं। साल 2019-20 में बंगाल को हराकर उन्होंने रणजी ट्रॉफी जीती थी


Herald